फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   जिले के 210 गांव एलडीए में शामिल

जिले के 210 गांव एलडीए में शामिल

Thu, 12 Jun 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Thu, 12 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी/लखनऊ। एलडीए बोर्ड मीटिंग में बुधवार को बाराबंकी के गांवों को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की सीमा में शामिल करने का फैसला कर लिया गया। इन गांवों के लिए भविष्य में मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसके बाद यहां मानचित्र पास कराने के लिए एलडीए से ही इजाजत लेनी पड़ेगी। बोर्ड के इस फैसले के आधार पर अब शासन इस संबंध में नोटिफिकेशन करेगा। इससे गांवों के एलडीए में आने की औपचारिकता पूरी हो जाएगी। बाराबंकी के फतेहपुर तहसील के 24 और नवाबगंज तहसील के 186 गांव सहित कुल 210 गांवों को लखनऊ विकास क्षेत्र में शामिल करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


ये गांव हुए एलडीए में शामिलः
तहसील फतेहपुर- कोढ़वा, पिलहरी हैदराबाद, अलीनग करौंदा, कुर्सी, इब्राहिमपुर कटरा बसरा, गोहसंड मोहसंड, बिसई बिसैन, मदीनपुर, बतरा मुनीमपुर बैतरा, बहरौली, चेनारी करहार बैनाटिकहार, अगासंड, पंडरी, मीरनगर, महमूदपुर बनौरा, न्यामतपुर, गंगौली, लिखना, ठकुरामऊ, अनवारी, गुग्गौर, अमरसंडा, उमरा और कतरामऊ
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज- सलारपुर, ठिढौरा, नखास, फतेहपुर कटिबहार, खिजपुर इनायतपुर, रसूलपुर किदवई, कुसम्भा, विक्कर, मलूकपुर, जियानपुर, सलेमपुर, शेखपुर, मतेहना, मोहलियां, इसरेहना, कन्जवारा, गोर सादिकपुर, देवा, जसहनवारा, गंगवारा, तिपहर, जिन्सी खनवार, उमरी, सिपहिया, गोपालपुर, इस्माइलपुर कला, हाजी काजीपुर, भिटौली खुर्द, कयामपुर, मुर्तजानगर, हुसैनमऊ, कंगवान, चकरिमाबाद, शरीफाबाद, खेवली, मीरपुर, टाईकला, बबुरी गांव मेहरौड, सिदवाही, ताईखुदह, चदौली, गौरिया, शाहपुर, करौदा, रामपुर, टिकरापट्टी, अलीपुर, जबरी खुर्द, सेहरा, मियानपुर, दौरहरा, नयामऊ, टिकरिया, जमवासी, सदसौदी, मुजफ्फरमऊ, धौरमऊ, जबरीकला, चचेंडा, माधोपुर, पवैया वीरान, सरैया, कैथी, हदौरा, देसहीमुस्तफाबाद, केसरवां, बरेही, खजूर गांव, टिडैला, हनडोरी, नरगिसमऊ, मुरादाबाद, छतरगरही, रेनदुअ पल्हारी, माती, बस्ती, खमरिया, नगर, खसपरिया, दनियालपुर, केवाडी, मोहम्मदपुर परेठिया, संदौली उमरपुर, कुम्हौरा, जसमांडा, गनौरा, गदिया, उरगदिया, मुहेरा, भिटौरा, घरसनिया, सरथरा, हासेमऊ, बिजलखा, पालिया मसूदपुर, औरंगाबाद, ढकौली, बंकी देहात, कोंडरमऊ, गोहम्मदपुर, ओबरी, कोठीडीह, जिनहौली, कुरौली, मोहीउद्दीनपुर, पारा खंडौली, शहाबपुर, सुल्तानपुर, सुरसंडा, दुलहीपुर, बहादरपुर, महुआमऊ, दरहरा, बनवा, मंझलीपुर, फैजुल्लागंज, रमना, पल्हरी, पैसार, बडेल, शुक्लाई, छेदानगर, सहेलिया, जरहरा, इनामीपुर, मनौली, पाटमऊ, पाराकुवर, मंजीठा, मोहम्मदबाद, गोकुलपुर, असैनी, मुथारी, दारपुर, दौदपुर, मनेरा, सराय अकबराबाद, जफरपुर, कररवा, कमरपुर, भिटौली कला, ससराय मिही, बीजीमऊ, मानपुर राह, सराय बुधेडी, लखैचा, तेतेपुर, रामपुर जोगा, तिदौनी, दालूखेउा, बरौली, जाटा, शरीफाबाद, सतरिख देहात, चंदवारा, करपिया, लछवर बजहा, मुबारकपुर, रसौली, प्रतापगंज, सिमरी, रायपुर, डमौरा, जालपुर, दादरा, इछौलिया, प्यारेपुर सरैया, सफदरगंज, चिलौकी, अकबरपुर, इंधौलिया, सराय कस्तान, पल्हरी, गोदरी, शाहपुर, बगौरा, सूर्यपुर खपरैला और बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed