फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मंदिर से चोरी अष्टधातु की मूर्ति बरामद

मंदिर से चोरी अष्टधातु की मूर्ति बरामद

Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। तीन दिन पूर्व रामजानकी मंदिर से चोरी गई सीताजी की अष्टधातु की मूर्ति लक्ष्मणपुर गांव के समीप पड़ी पाई गई। पुलिस ने मौके से मूर्ति बरामद कर मंदिर में पुन: स्थापित करा दी है। मूर्ति से दाहिनी आंख व बांया हाथ गायब है।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाने के सोनिकपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर से 24 अप्रैल की रात अष्टधातु से बनी सीताजी की मूर्ति गायब हो गई थी। मंदिर के कर्ताधर्ता प्रसून सिंह ने थाना पुलिस से शिकायत की थी कि मंदिर का दरवाजा तोड़कर 23 किलो वजन की मूर्ति चोर उठा ले गए। थाना पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मूर्ति की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के बाहर मेंथा ऑयल टंकी के समीप खड्ड में ग्रामीणों ने मूर्ति को पड़ा देखा। सोनिकपुर गांव से चोरी मूर्ति होने की आशंका पर ग्रामीणोें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लेकर सोनिकपुर गांव में पहचान कराई। मूर्ति से दाहिनी आंख व बांया हाथ गायब है। ग्रामीणों के तस्दीक करने के बाद पुलिस ने मूर्ति को यथास्थान स्थापित करा दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला ने कहा कि मूर्ति के धार्मिक महत्व को देखते हुए मंदिर के कर्ताधर्ता को सुपुर्दगी में देकर विधि-विधान से स्थापित करा दिया गया है। कहा कि मूर्ति चोरी करने वाले भी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed