{"_id":"125-77568","slug":"Barabanki-77568-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, बसपा के समर्थन से कांग्रेस ने देश को लूटा : राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, बसपा के समर्थन से कांग्रेस ने देश को लूटा : राजनाथ
Barabanki
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और बसपा के सहयोग से कांग्रेस देश को लूटती रही। भ्रष्टाचार की वजह से देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। जनता कांग्रेस से ऊब गई है और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की ओर आस भरी निगाहों से देख रही है। मेरा विश्वास है कि यहां की जनता भाजपा को पूरा समर्थन करेगी और भाजपा प्रत्याशी को जिताकर मोदी को दिल्ली तक पहुंचाएगी। वह बुधवार को कस्बे के सार्वजनिक विद्यालय में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा ने किस भय के चलते भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को समर्थन दिया यह वही बता सकते हैं, लेकिन इतना जरूर कहता हूं कि देश को चलाने के लिए भयभीत करने वाला नहीं बल्कि शेर दिल वाला नेता चाहिए। देश की जनता भूख, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई से परेशान है लेकिन दोनों दल के नेताओं ने कांग्रेस से समर्थन वापस नहीं लिया। जिले से अपना भावनात्मक रिश्ता बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह क्षेत्र मेरा घर है यहां के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। देश की तरक्की चाहते हैं तो भाजपा को जिताएं तभी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। कहा कि 55 साल तक राज करने वाली कांग्रेस की सरकार ने देश को गरीबी के सिवाय कुछ नहीं दिया है। इसलिए हाथ आया मौका गंवाना नहीं है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका रावत को जिताने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित, जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, सुधीर सिंह सिद्धू, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।