फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दो नवजात बच्चियों की मौत

दो नवजात बच्चियों की मौत

Sat, 19 Apr 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sat, 19 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। दो दिन पूर्व एक प्रसूता ने जिन तीन बच्चियों को जन्म दिया था, उनमें से दो की शुक्रवार को मौत हो गई। इस संबंध में परिवारीजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी में शिकायत की है।
विज्ञापन

मालूम हो कि त्रिवेदीगंज गांव निवासी प्रमोद त्रिवेदी की पत्नी गुड़िया ने बुधवार को तीन बच्चियों को जन्म दिया था। प्रमोद ने बताया कि गांव की आशा बहू मालती ने जांच के बाद जच्चा-बच्चा कार्ड के लिए 26 अप्रैल की तिथि दी थी। लेकिन 16 को ही प्रसव पीड़ा तेज हुई और मालती ने घर पर ही तीन बच्चियों को जन्म दिया। इसकी सूचना आशा बहू के माध्यम से सीएचसी को भेजी गई थी मगर वहां से कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली और न ही कोई डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ ही पहुंचा। प्रमोद ने बताया कि शुक्रवार सुबह दो बच्चियों की मौत हो गई। इसकी सूचना भी सीएचसी को दी गई पर फिर भी कोई स्वास्थ्य कर्मी घर नहीं पहुंचा। वहीं, सीएचसी अधीक्षक अरविंद यादव का कहना है कि प्रसव से पूर्व नियमित इलाज मुहैया कराया गया था। उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरते जाने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed