फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पवनसुत विनती बारंबार...

पवनसुत विनती बारंबार...

Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लाल देह लाली लसै, अरु धरि लाल लंगूर... की स्तुति और जयकारों के बीच हनुमान जयंती पर मंगलवार को जिले भर में पूजन हुआ। मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन करने के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने प्रसाद वितरण भी किया। मंदिरों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और बजरंगबली केे जयकारे गूंजे।
विज्ञापन

धनोखर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई। घंटे घड़ियाल की गूंज व जयकारों के बीच हनुमान जी को फूलों की माला व प्रसाद चढ़ाकर भक्तों ने मंगलकामना की। यहां सुंदरकांड के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसी प्रकार संतोषी माता मंदिर स्थित हनुमान मंदिर, ब्रह्मचारी आश्रम, नागेश्वरनाथ मंदिर, र्भुइंहारे बाबा मंदिर, कैलाश आश्रम, रेलवे स्टेशन पर स्थित मंदिर में हे दुखभंजन मारुतिनंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार... जैसे भजन दिनभर लाउडस्पीकर पर गूंजते रहे। रात तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। हैदरगढ़ कस्बा स्थित विजई हनुमान मंदिर, लखनऊ मार्ग के पास स्थित बड़े हनुमान मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। टीकारामधाम स्थित मंदिर, गोकुलपुर गांव में नहरपुल के पास स्थित मंदिर, कस्बा सुबेहा में शनिचर बाजार स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों पुष्प अर्पित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बरांवा गांव मेें बाबा की कुटी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, त्रिवेदीगंज के सोनिकपुर गांव के रामजानकी मंदिर, फतेहगंज डेयरी स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कस्बा बदोसरांय के मातन मंदिर में हर्षोल्लास से हनुमान जयंती मनाई गई। इस मौके पर हलुवा पूड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। रामनगर क्षेत्र में पक्का तालाब हनुमान मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed