{"_id":"125-77146","slug":"Barabanki-77146-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले हम मतदान करेंगे, फिर कोई दूजा काम करेंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले हम मतदान करेंगे, फिर कोई दूजा काम करेंगे...
Barabanki
Updated Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों, एनवाईके के वालंटियर और आशा बहुओं के सहयोग से मंगलवार को जीआईसी मैदान से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले डीएम ने रैली को संबोधित किया और लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया। जिला प्रशासन रैली में आठ हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा कर रहा है।
रैली का नेतृत्व डीएम मिनिस्ती एस. ने किया। उनके साथ सीडीओ शाहिद मंजर अब्बास रिजवी, एडीएम जेपी सिंह, एएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीएमओ, डॉ. गीता यादव, एसडीएम सदर शिवसहाय अवस्थी, सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह, डीआईओएस रामशरण सिंह, स्वीप के नोडल प्रदीप सिंह समेत पूरा प्रशासनिक अमला चल रहा था। रैली राजकीय इंटर कॉलेज से होते हुए धनोखर चौराहा पहुंची। इसके बाद घंटाघर, दर्पण सिनेमा, सिटी इंटर कॉलेज, राजकमल, छाया चौराहा, केडी सिंह स्टेडियम, लखपेड़ाबाग चौराहा होते हुए वापस जीआईसी मैदान पहुंची। रैली में बच्चों के हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। जिन पर मतदाता जागो, लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी ताकत को पहचानो। पहले हम मतदान करेंगे, फिर कोई दूजा काम करेंगे... आदि स्लोगन लिखे थे। बच्चों ने मतदाता जागरूकता के नारे भी लगाए।
रैली की सफलता में जिला विद्यालय निरीक्षक की भूमिका काफी अहम् बताई गई। कहा गया कि उनके प्रयास से शहर में पहली बार इतनी बड़ी मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा सकी। दावा किया जा रहा है कि करीब आठ हजार लोगों ने इस रैली में प्रतिभाग किया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार उमेश सिंह, बीएसए राजेंद्र सिंह, बीईओ आरपी सिंह, अजीत सिंह, परमेंद्र शुक्ल, इंदिरा देवी, नीता अवस्थी, एहरार अहमद, कपिल पांडेय, तौहीद, केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।