{"_id":"125-77145","slug":"Barabanki-77145-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय पुलिस बल के हवाले होंगे 245 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय पुलिस बल के हवाले होंगे 245 बूथ
Barabanki
Updated Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। क्रिटिकल और वल्नरेबुल बूथों पर जिला प्रशासन पूरी तरह से नजर रखने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव को लेकर चिह्नित किए गए 245 क्रिटिकल और वल्नरेबुल बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात करने के साथ ही इन्हें केंद्रीय पुलिस बल के हवाले किया जाएगा। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के चालीस बूथों पर वेब कैमरे लगाकर इन बूथों को सीधे एनआईसी से जोड़ा जाएगा जिससे प्रशासन चुनाव के दिन इन बूथों की एक-एक गतिविधि पर नजर रख सके।
जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 245 क्रिटिकल और वल्नरेबुल बूथों को चिह्नित किया गया है। इन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। बूथों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। चिह्नित किए गए सभी 245 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा इन बूथों पर केंद्रीय पुलिस बल, पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की जाएगी। कई बूथों पर डिजिटल कैमरों के साथ वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी मतदान के दिन कराई जाएगी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 20-20 बूथों पर वेब कैमरे लगाए जाएंगे और इन्हें सीधे एनआईसी से जोड़ा जाएगा जिससे प्रशासन मतदान की प्रक्रिया पर पूरी नजर रख सके।