फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   66 फीसद विधि छात्रों ने नहीं दी परीक्षा

66 फीसद विधि छात्रों ने नहीं दी परीक्षा

Fri, 06 Dec 2013 05:43 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Fri, 06 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। स्व केंद्र परीक्षा व्यवस्था बदलने से आक्रोशित तमाम विधि छात्रों ने गुरुवार से शुरू हुई एलएलबी की परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। पहली पाली में 66.5 फीसद छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी पाली में भी 528 के सापेक्ष सिर्फ 235 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से संबद्ध टीआरसी लॉ कॉलेज, अवध लॉ कॉलेज व ग्राम्यांचल विधि महाविद्यालय की एलएलबी की परीक्षाएं गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुईं। कई छात्र-छात्राएं परीक्षा देने की नियत से यहां पहुंचे तो तमाम ऐसे थे जो परीक्षा नहीं होने देने की तैयारी से यहां पर पहुंचे। कॉलेज के अंदर जाने वाले परीक्षार्थियों को रोका जा रहा था। कई छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में दाखिल हो गए। परीक्षा केंद्र बदले जाने के विरोध में आक्रोशित छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच परीक्षा करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुई। पहली पाली में एक हजार 182 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 396 ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में 528 के सापेक्ष 235 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। गुरुवार से शुरू हुई विधि परीक्षा के पहले दिन ही चार नकलची पकड़े गए। प्राचार्य डॉ. जेपीएन सिंह ने बताया कि पहली पाली में हंगामा के चलते परीक्षार्थियों की तलाशी ठीक से नहीं ली जा सकी थी।
विज्ञापन


बाक्स
हाईकोर्ट ने खारिज की छात्रों की याचिका
परीक्षा की स्वकेंद्र व्यवस्था समाप्त किए जाने से नाराज विधि छात्रों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। सिंगल बेंच से राहत नहीं मिलने पर छात्रों ने हाईकोर्ट की डबल बेंच में रिट दाखिल की थी। जनेस्मा के प्राचार्य डॉ. जेपीएन सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने गुरुवार को छात्रों की याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed