फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   किसानों ने लगाया जाम, गन्ना फूंका

किसानों ने लगाया जाम, गन्ना फूंका

Fri, 06 Dec 2013 05:43 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Fri, 06 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने को लेकर गुरुवार को किसानों ने फतेहपुर व सिरौलीगौसपुर तहसीलों और हैदरगढ़ मार्ग पर प्रदर्शन किया। किसानों ने हैदरगढ़ मार्ग पर ग्राम नानमऊ के पास प्रदर्शन कर गन्ना फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, सिरौलीगौसपुर में बदोसराय-टिकैतनगर मार्ग करीब छह घंटे तक जाम रखा। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा। तहसील फतेहपुर में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर व कस्बे में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 350 रुपये, किसानों का बकाया भुगतान और चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसानों ने बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और गन्ना फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट को यूनियन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष रामकिशोर पटेल, संजय वर्मा, शशीकांत, शंभूदयाल, जयप्रकाश, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार किसानों व भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे से बदोसराय-टिकैतनगर मार्ग पर प्रदर्शन किया जो करीब छह घंटे तक चला। इस दौरान मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। मार्ग जाम रहने से राहगीरों को दूसरे मार्ग से होकर गुजरना पड़ा। किसान नेता निसार मेंहदी ने बताया कि सरकार की बेरुखी के चलते गन्ना किसानों की उपेक्षा हो रही है। तहसीलदार उदयभान सिंह ने किसानों को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराया। कार्यकर्ताओं व किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने तहसील परिसर व कस्बा क्षेत्र में प्रदर्शन किया। तहसीलदार अरुण कुमार मिश्र को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed