{"_id":"125-69824","slug":"Barabanki-69824-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के घर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील के घर पांच लाख की चोरी
Barabanki
Updated Tue, 19 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। धनतिया के कार्यक्रम में भाग लेने परिवारीजनों के साथ गांव गए पीरबटावन मोहल्ले के एक अधिवक्ता के घर बीती रात घुसे चोरों ने नकदी व जेवर समेत पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, पर चोरों का सुराग नहीं लग सका। नगर कोतवाली क्षेत्र के भीतरी पीरबटावन मोहल्ले के रहने वाले सेल्स टैक्स के वकील वनराज सिंह रविवार को रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के सिसौना गांव में अपने परिवार में आयोजित एक धनतिया के कार्यक्रम मेें भाग लेने गए थे। इसी बीच रात में घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने वहां रखी करीब एक लाख की नकदी व चार लाख के जेवर समेत पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। सोमवार की सुबह वकील के पड़ोसियों को इस वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, पर चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। प्रभारी कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि पुलिस ने घटना के बारे में छानबीन की है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है। कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
बाक्स-
स्कूल से उड़ाए दो हजार रुपये
कोतवाली नगर क्षेत्र मेें ही स्थित एक निजी विद्यालय में भी रविवार की रात चोर ताला तोड़कर कर अंदर घुस गए। मगर वे स्कूल के मैन कमरे तक पहुंचने में असफल रहे। इस दौरान बाहर स्थित एक कमरे में रखे करीब दो हजार रुपये चोर उठा ले गए। विद्यालय प्रबंधक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
बाक्स-
स्कूल से उड़ाए दो हजार रुपये
कोतवाली नगर क्षेत्र मेें ही स्थित एक निजी विद्यालय में भी रविवार की रात चोर ताला तोड़कर कर अंदर घुस गए। मगर वे स्कूल के मैन कमरे तक पहुंचने में असफल रहे। इस दौरान बाहर स्थित एक कमरे में रखे करीब दो हजार रुपये चोर उठा ले गए। विद्यालय प्रबंधक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन