{"_id":"125-69822","slug":"Barabanki-69822-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबेहा थानाध्यक्ष पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबेहा थानाध्यक्ष पर गिरी गाज
Barabanki
Updated Tue, 19 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। भूमाफिया की गिरफ्तारी न करने व कार्य संतोषजनक न होने के चलते आखिरकार सुबेहा थानाध्यक्ष पर गाज गिर ही गई है। एसपी ने कोतवाल को लाइन हाजिर करने का फरमान जारी कर दिया है। रामपाल यादव को सुबेहा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
‘अमर उजाला’ ने सात नवंबर के अंक में भूमाफिया ने बेच दी सरकारी भूमि नामक शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस मामले में सुबेहा कस्बे में स्थित नगर पंचायत की जमीन को कुछ भूमाफिया ने बेच दिया था। नगर पंचायत चेयरमैन सुमिरता व उनके प्रतिनिधि चौधरी अदनान ने इसकी शिकायत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। इसके बाद पुलिस ने भूमाफिया के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, पर उनकी गिरफ्तारी नहीं की थी। इस मामले व अन्य कई प्रकरणों को लेकर सुबेहा थानाध्यक्ष सदानंद सिंह को पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि थानेदार का काम संतोषजनक नहीं था और उनकी कई शिकायतें आ रही थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात रामपाल यादव को सुबेहा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।