फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   हत्या कर फेंका था अधेड़ का शव

हत्या कर फेंका था अधेड़ का शव

Mon, 18 Nov 2013 05:41 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Mon, 18 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला में झाड़ियों में मृत मिले अधेड़ की मौत हादसे में नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले मेें छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि भूमि विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के केवथला मजरे मंझारी गांव निवासी जगदीश गौतम(50) शनिवार को किसी काम से फतेहपुर तहसील गए हुए थे। शाम के समय साइकिल से जगदीश अपने घर लौट रहे थे। करीब सात बजे क्षेत्र के ही झंझरा मार्ग के किनारे झाड़ियों मेें जगदीश का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। पहले इस मामले को पुलिस सड़क दुर्घटना बता रही थी पर बाद में यह हत्या की वारदात निकली। जगदीश के पुत्र सर्वेश ने बताया कि नौ बीघा जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगोें ने उसके पिता की हत्या की है। पुलिस ने सर्वेश की तहरीर पर गांव के ही अभिषेक उर्फ डब्बू सिंह, मोना सिंह, छोटेलाल, भगौती, घनश्याम मिश्रा व टोर्री यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सुंदर सिंह सोलंकी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या व दलित एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ ने कहा दो आरोपियों टुर्री यादव व घनश्याम मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed