फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   हादसों में सात मरे, छह घायल

हादसों में सात मरे, छह घायल

Wed, 06 Nov 2013 05:40 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Wed, 06 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सोमवार व मंगलवार को जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक युवती समेत सात लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से तीन की हालत नाजुक होने के चलते उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहला हादसा शहर कोतवाली के कटरा मोहल्ला निवासी नीरज (27) पुत्र श्रीकेशन बाइक से सोमवार को हैदरगढ़ से वापस घर लौट रहे थे। वह सतरिख थाना क्षेत्र में मंजीठा गांव के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से बाइक से आ रहे गया प्रसाद(35) पुत्र बेचालाल की बाइक से नीरज की बाइक टकरा गई। इस हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा सोमवार की दोपहर कोतवाली नगर क्षेत्र में हुआ। शहर के सत्यप्रेमीनगर निवासी सुनीत(18) पुत्र रामतीरथ अपने साथी किशन पुत्र चंद्र्रिका के साथ देवां कस्बे से वापस लौट रहे थे। तभी शहर कोतवाली क्षेत्र में भेड़हा नाले के पास सामने से आ रही बोलेरो से बचने के चक्कर में सुनीत बाइक लेकर गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में सुनीत की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किशन को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। तीसरा हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां के सिंसौदा गांव निवासी विनोद (30) पुत्र परमानंद मंगलवार की शाम करीब चार बजे चौकाघाट के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी सामने से एक अज्ञात डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। चौथा हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां के मीरापुर गांव निवासी सुनील कुमार (27) पुत्र बुधई अपनी बुआ के बेटे जलकेश के साथ बाइक से सुमेरगंज जा रहे थे। अभी वह हाईवे पर बड़ेला नरायनपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक मेें टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। जलकेश को ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवां हादसा दरियाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। दरियाबाद कस्बा के ही रहने वाले हसीब का पंद्रह वर्षीय पुत्र अरमान सोमवार की दोपहर कस्बे के बाहर गया हुआ था। रामसनेहीघाट मार्ग पर अरमान को किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल अरमान को परिवारीजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। छठा हादसा मसौली थाना क्षेत्र में हुआ। क्षेत्र के बैलामऊ गांव निवासी जगतपाल अपनी पुत्री बबली(20) के साथ बाइक से मंगलवार को लखनऊ जा रहे थे। मसौली चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बबली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जगतपाल को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है। सातवां हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुआ। क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी विनोद रावत (30) रविवार की रात अपने घर के बाहर पटाखे छुड़ा रहे थे। तभी अचानक छत का छज्जा उनके ऊपर गिर पड़ा। इस हादसे में घायल विनोद रावत को परिवारीजनसीएसची लोनीकटरा लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार को विनोद रावत की मौत हो गई। आठवां हादसा कोठी थाना क्षेत्र में हुआ। अबीरपुर गांव निवासी राजेश पुत्र जगतबहादुर भानमऊ के पास सोमवार को सड़क पार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से राजेश घायल हो गए स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए कोठी सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं मंगलवार को भानमऊ गंगागज मार्ग पर बाइक से जा रहे रवि कुमार व रंजीत निवासी गोकुलपुर सतरिख के पास अचानक बाइक लेकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसे। दोनों युवकाें को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से रंजीत की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed