फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   घर-घर विराजे लक्ष्मी-गणेश

घर-घर विराजे लक्ष्मी-गणेश

Mon, 04 Nov 2013 05:40 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Mon, 04 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और शुभ प्रदाता भगवान गणेश के पूजन के साथ दीपों का पर्व पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। शाम ढलते ही शहर के गली, मोहल्ले, घरों की अट्टालिकाएं व प्रतिष्ठान रंग-बिरंगी टिमटिमाती झालरों से रोशन हो उठे तो वहीं गांव के गलियारों व मुुंडेरों में दीपों की कतार ने उत्सव में रंग भरे। गणेश-लक्ष्मी के पूजन के साथ ही फुलझड़ियों की रोशनी व पटाखों की गूंज से शहर, कस्बे व गांव देर रात तक गुलजार रहे और आसमान पर रंग-बिरंगी रोशनी के साथ फूटते पटाखे रविवार की देर रात तक दीपावली के पर्व का उत्साह जताते रहे।
विज्ञापन

शुभ लाभ प्रदाता भगवान गणेश व सुख समृद्धि प्रदात्री माता लक्ष्मी की पूजा-पाठ की चहुंओर धूम रही। सुबह से ही घरों में तैयारियां अपने चरम पर दिखीं। घरों के अलावा मंदिरों व प्रतिष्ठानों में भी पूजा की तैयारियां होती रहीं। शाम होते ही शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ गणेश-लक्ष्मी का पूजन, हवन व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के बीच घर-घर में पर्व का उल्लास दिखा। दीपोत्सव के लिए ज्योतिषियाें द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त का समय आते ही घर में लक्ष्मी गणेश का पूजन शुरू हो गया और आरती के स्वर घर-घर गूंज उठे। पूजा पाठ का यह क्रम देररात तक चलता रहा।
विज्ञापन

परिवार के बड़े व छोटों ने पूजन के बाद अपने अग्रज जनों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। बच्चों ने पूजन के बाद आतिशबाजी शुरू की और अनार, राकेट, फुलझड़ी, गोले, चटाई आदि छुड़ा जमकर मजा लिया। देररात तक आसमान रंगीन आतिशबाजी व जोरदार आवाजाें से गुंजायमान रहा। तरह-तरह के आकाश छूते पटाखाें ने मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed