फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   समर्थन मूल्य से कम पर खरीद, मंडी सचिव के खिलाफ जांच के आदेश

समर्थन मूल्य से कम पर खरीद, मंडी सचिव के खिलाफ जांच के आदेश

Thu, 31 Oct 2013 05:40 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Thu, 31 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नवीन मंडी में किसानों से समर्थन मूल्य से कम पर धान की खरीद हो रही है। इस मामले की शिकायत खाद्य आयुक्त से की गई। खाद्य आयुक्त ने जिला विपणन अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

धान खरीद शुरू होते ही किसानों का शोषण भी शुरू हो गया है। धान में फरहा मिला बताकर किसानों को लौटाया जा रहा है या फिर कटौती की जा रही है। यही नहीं नवीन मंडी परिसर में किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। घोषित समर्थन मूल्य 1350 रुपये की जगह 1250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से धान की खरीद व्यापारियों द्वारा की जा रही है। शासन ने आदेश दे रखा है कि समर्थन मूल्य से कम पर धान की खरीद नहीं की जाएगी लेकिन मंडी सचिव शासन के आदेश का अनुपालन नहीं करा पा रहे हैं। इस मामले की शिकायत शासन स्तर पर की गई जिसको खाद्य आयुक्त अर्चना अग्रवाल ने काफी गंभीरता से लिया है। खाद्य आयुक्त ने 24 अक्तूबर 2013 को जारी आदेश में पूरे मामलेे की जांच जिला विपणन अधिकारी को सौंपते हुए रिपोर्ट तलब की है। खाद्य आयुक्त के इस आदेश से विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारी मामले को पूरी तरह से दबाए हुए हैं कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस बाबत प्रभारी जिला विपणन अधिकारी गंगा यादव ने पहले तो जानकारी से इंकार किया, बाद में कहा कि आदेश मिला है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed