फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तेज बुखार ने पसारे पांव

तेज बुखार ने पसारे पांव

Fri, 25 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Fri, 25 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम बदलने के साथ ही तेज बुखार ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुुखार से पीड़ितों को झटके भी आ रहे हैं। परिवारीजन पीड़ितों का उपचार जिला अस्पताल या फिर निजी डॉक्टरों से करा रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को करीब नौ सौ मरीज देखे गए। इनमें 450 मरीज सिर्फ बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित थे। लखपेड़ाबाग निवासी राजरानी (39), लल्ली देवी (42), कलावती देवी (65), अमन (14), आकांक्षा (17), करन (7), उपमा (32), लवलेश (35), रागिनी (3), रूप रागिनी (5), लाले (8) कटरा निवासी रुचि मिश्रा (38), पीरबटावन निवासी राधेलाल (29) पिछले कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित हैं। मरीजों का कहना है कि तेज बुखार के साथ झटके भी आते हैं। बुखार इतनी तेज आता हैं कि आंखें और पूरा शरीर लाल हो जाता है। सिर चकराने के साथ ही हाथ व पैरों में जलन होनेे लगती है। ऐसे पीड़ित अपना इलाज निजी चिकित्सक या फिर जिला अस्पताल में करा रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इस समय बुखार के सबसे अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें परिवारीजनों को किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन


बाक्स
तेज धूप से बचें लोग
मौसम में बदलाव की वजह से इस समय जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे अधिक मरीज बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित आ रहे हैं। ओपीडी में बृहस्पतिवार को करीब नौ सौ मरीज देखे गए। इनमें से 450 मरीज तो बुखार से संबंधित थे। सीएमएस का कहना है कि सुबह और शाम को मौसम ठंडा हो जाता है। दिन में तेज धूप निकलती है। इससे आम आदमी को बचना चाहिए। रात में पंखे का प्रयोग न करें और मच्छरों से बचाव रखे। यदि बुखार आता है तो तत्काल निकट के सरकारी अस्पताल से संपर्क करें।
विज्ञापन

डॉ. सर्वेश सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed