{"_id":"125-68584","slug":"Barabanki-68584-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल दो युवक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल दो युवक रेफर
Barabanki
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवक सड़क हादसों मेें गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बबुरिहा गांव निवासी शिवनंदन (18) अपनी मां रामा देवी के साथ मंगलवार की दोपहर बाजार से घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार शानू पुत्र रहमत अली ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रामा देवी तो बच गई पर शिवनंदन व शानू गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवारीजनों के अनुसार वहां भी उनकी हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन