फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   लापरवाह वीडीओ के निलंबन का आदेश

लापरवाह वीडीओ के निलंबन का आदेश

Wed, 23 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Wed, 23 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
सतरिख। जिन मजदूरों से मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा था उन्हें जॉब कार्ड ही मुहैया नहीं कराया गया। डीएम के निरीक्षण में गांव तमरसेपुर में इसका खुलासा होने पर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए निलंबित करने का आदेश दिया है। डीएम मिनिस्ती एस. ने मंगलवार को हरख के तमरसेपुर में तालाब के सुदृढ़ीकरण का निरीक्षण किया। करीब तीन लाख 80 हजार रुपये की लागत से तालाब के सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा था। जांच के दौरान मजदूरों से डीएम ने जब बातचीत की तो मजदूरों ने बताया कि जो जॉब कार्ड मनरेगा के तहत बनाए गए हैं वह ग्राम प्रधान के पास जमा करा दिए गए हैं। डीएम ने जब ग्राम पंचायत अधिकारी से इसका कारण पूछा तो वह कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए जिस पर डीएम ने पंचायत अधिकारी हरिशंकर श्रीवास्तव को कड़ी फटकार लगाते हुए वहीं मौजूद डीडीओ को उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया। डीएम ने बीडीओ हरख को निर्देश दिया कि इस कार्य में महिलाओं को भी लगाया जाए निशक्तों को उनकी क्षमता के अनुसार कार्य दिया जाए। इसके बाद करीमाबाद के निकट रेठ नदी पर बनाए जा रहे पुल का भी उन्होंने निरीक्षण किया। मदारपुर से औसानेश्वर व हैदरगढ़ तक मार्ग चौड़ीकरण का भी जायजा लिया। इस मौके पर डीडीओ व बीडीओ हरख और त्रिवेदीगंज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed