{"_id":"125-68478","slug":"Barabanki-68478-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खेल
Barabanki
Updated Mon, 21 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहरी क्षेत्र के आसपास की जमीनों पर बिल्डराें ने अपनी नजरें गड़ा दी हैं। किसानों से जमीन खरीद अवैध तरीके से प्लॉटिंग या भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। विनियमित क्षेत्र के जेई द्वारा ऐसे करीब 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भले ही की गई हो लेकिन इस धंधे पर रोक नहीं लग पा रही है। शहरी सीमा से सटे रसौली गांव में किसानों की खेती योग्य जमीन खरीद कर प्लॉटिंग और मल्टी स्टोरी भवन बनाए जाने के बोर्ड लगा दिए गए हैं। यही हाल बडे़ल, सहेलिया, बस्ती, सफेदाबाद, आलापुर आदि का हैं। यहां पर भी बिल्डर सीधे किसानों से जमीन खरीद कर प्लॉटिंग का कार्य कर रहे हैं। मल्टी स्टोरी भवन बनाए जाने के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि जिस जमीन को किसानों से खरीदा गया है वह विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत आती है और बिना भूमि की नवैयत परिवर्तन कराए ही प्लॉटिंग और भवन निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। नियमत: बिना भूमि की नवैयत परिवर्तन कराए प्लॉटिंग और भवन निर्माण का कार्य नहीं कराया जा सकता है। इसके बावजूद यह धंधा पांव पसारता जा रहा है। हालांकि ऐसे एक दर्जन मामलों में कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन