फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   व्यापारी को झांसा देकर फिर लूटे `18 हजार

व्यापारी को झांसा देकर फिर लूटे `18 हजार

Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
देवां (बाराबंकी)। देश-विदेश में प्रसिद्ध देवां मेला में दूरदराज से आने वाले पशु व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। देवां मेला में आए पशु व्यापारियों के साथ आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं पर पुलिस का जवाब मिलता है कि उन्हेें घटना की जानकारी ही नहीं। शुक्रवार की देर रात एक बार फिर मेला में एक पशु व्यापारी लुटेरों का शिकार बन गया। बदमाश उससे 18 हजार रुपये लूटकर भाग गए। व्यापारी का कहना है कि उसने सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस घटना की जानकारी से ही इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के छैबार निवासी पशु व्यापारी सुदर्शन कनौजिया शुक्रवार की देर रात देवां महोत्सव ऑडिटोरियम के सामने बने कैंप में अपने साथियों के साथ सो रहे थे। पशु व्यापारी सुदर्शन कनौजिया ने बताया कि रात में चार पुरुष व एक महिला मेला परिसर में उनका पीछा कर रहे थे। सुदर्शन रात करीब एक बजे जब सो गए तो इन्हीं लोगों ने उनकी कमर मेें बंधी पेटी खोल ली और भागने लगे। इस बीच सुदर्शन की नींद खुल गई और उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन तब तक वे लोग भाग गए। घटना के तुरंत बाद रात में ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच भी की पर आरोपियों का पता नही लग सका।
विज्ञापन

पशु व्यापारी सुदर्शन कनौजिया ने बताया कि उनके पास से कपड़े की पेटी जो बदमाश ले गए हैं उसमें 18 हजार रुपये थे। वहीं दूसरी ओर देवां कोतवाली प्रभारी रामजी यादव का इस बारे में कहना है कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है। कोतवाल ने कहा कि मेला मेें पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed