फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   प्राधिकरण की दस्तक सुन माफिया ने पसारे पांव

प्राधिकरण की दस्तक सुन माफिया ने पसारे पांव

Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की दो तहसीलों और तीन ब्लॉकों के 163 गांवों को लखनऊ विकास प्राधिकरण से जोड़ने या फिर एससीआर (राज्य राजधानी क्षेत्र) और बीडीए का गठन किए जाने की कवायद जोरों पर चली रही है। इस एरिया के तहत आने वाली जमीनों पर भूमाफिया भी तेजी से कब्जा करने लगे हैं। किसानों से औने-पौने दामों पर जमीन खरीदी जा रही हैं और ग्राम समाज की जमीन व सरकारी तालाबों पर भी कब्जे के मामलों में तेजी आई है। किसानों से ग्राम समाज के आसपास की जमीन खरीद कर कब्जा करने के मामले में कई केस भी दर्ज हो चुके हैं लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद जिला प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पहले एलडीए का दायरा बढ़ाकर जिले के तीन ब्लॉकों देवां, बंकी व निंदूरा के 163 गांवों को लेने की चर्चा थी लेकिन इसके बाद बीडीए गठन को लेकर कवायद शुरू की गई। अब एससीआर (राज्य राजधानी क्षेत्र) का विस्तार किए जाने की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू हुई सुगबुगाहट के बाद से ही भूमाफिया सक्रिय हो गए। पहले तो हाईवे के आसपास किसानों की जमीनें औने-पौने दामों पर खरीदी गईं और फिर इन जमीनों की आड़ में आसपास ग्राम समाज की जमीनों पर भी कब्जे शुरू हो गए। इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सरकारी जमीनों पर कब्जे का प्रयास अभी भी जोरों पर चल रहा है। देवां चिनहट मार्ग पर दुंदपुरवा चौराहे के आसपास, निंदूरा कुर्सी मार्ग पर और बंकी में सफेदाबाद से सफदरगंज तक सड़क किनारे की सरकारी व गैरसरकारी जमीनों पर भूमाफिया ने नजरें गड़ा दी हैं और कई स्थानों पर तो इनके द्वारा कब्जा भी कर लिया गया। इनके द्वारा जमीन पर मल्टी स्टोरी भवन बनाने का नक्शा भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

किसानों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उनकी जमीनों को औने-पौने दामों पर खरीदने का खेल भी हो रहा है। बावजूद इसके जिला प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed