{"_id":"125-68427","slug":"Barabanki-68427-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसे के लिए सीएम से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसे के लिए सीएम से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल
Barabanki
Updated Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली के ग्राम बड़ागांव में जलसा सीरतुन्नबी के लिए प्रशासन से अनुमति न मिलने पर नाराज गांधी ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी भवन परिसर में धरना दिया। धरने में सामाजिक कार्यकर्ता राजनाथ शर्मा ने कहा जिला प्रशासन की निरंकुश कार्यशैली के चलते सीरतुन्नवी का जलसा आयोजित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलेगा। दो दिन में प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति नहीं प्रदान की जाती है तो उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सूफी उबेदुर्रहमान, पाटेश्वरी प्रसाद, अनस, जमील, आसिफ, नफीस, नियाज, सहीर, आदिल, नसीर अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन