{"_id":"125-65994","slug":"Barabanki-65994-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने लगाई आग, पति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने लगाई आग, पति की मौत
Barabanki
Updated Sun, 01 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। बीरापुर गांव निवासी एक दंपती ने शुक्रवार की रात आपस में झगड़ने के बाद आवेश में आकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे पति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई तो वहीं पत्नी की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी तरफ से कोई शिकायत न आने की वजह से किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, मामला पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का है। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। दंपती की सात माह की एक दुधमुंही पुत्री है जिसके सिर से जहां पिता का साया उठ गया है तो वहीं मां जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव के रहने वाले लालाराम के बेटे महेश (30) व उसकी पत्नी लता (25) शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। कमरे से आग की लपटें निकलते देख दौड़े परिवारीजनों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और झुलसे दंपती को टिकैतनगर सीएचसी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से झुलसी उसकी पत्नी लता का इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मृतक महेश के पिता लालाराम ने बताया कि उनकी बहू लता शुक्रवार को ही अपने बहनोई के घर से लौटकर आई थी और उसी के बाद दोनोें के बीच विवाद शुरू हो गया। उन्होेंने बताया कि इससे पहले दोनों काफी अच्छे से रहते थे। जिला अस्पताल में भर्ती लता ने भी पुलिस को दिए गए बयान में यही बताया है कि उन दोनों के बीच संबंध काफी अच्छे थे।