{"_id":"125-64369","slug":"Barabanki-64369-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की जान गई
Barabanki
Updated Thu, 01 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट/सतरिख (बाराबंकी)। सड़क हादसों में बुधवार सुबह दो लोगों की जान चली गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे रामसनेहीघाट व सतरिख थाना क्षेत्रों में हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे में मरने वालों में एक व्यक्ति लखनऊ के चिनहट का निवासी है।
पुलिस के अनुसार पहली दुर्घटना सतरिख थाना क्षेत्र में हुई। नईमापुर निवासी अखिलेश सिंह (18) पुत्र राजनरायण सिंह सुबह बाइक से बाराबंकी की ओर जा रहा था। तभी दौलतपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे अखिलेश की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सतरिख श्रीधर पाठक ने बताया कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया जाएगा।
दूसरी दुर्घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हुई। चिनहट के लखनऊ निवासी अरुण कुमार गुप्ता (65) सुबह अपनी कार से फैजाबाद जा रहे थे। रामसनेहीघाट के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें अरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी कार का चालक शिवम जायसवाल निवासी चिनहट लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामसनेहीघाट कोतवाली प्रभारी भोली सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारीजनों को सौंप दिया जाएगा।