{"_id":"125-47158","slug":"Barabanki-47158-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम
Barabanki
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले में अलग-अलग तीन स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आ रहे पूर्व राष्ट्रपति छात्रों, किसानों और जिले के अधिकारियों से मिलेंगे। जिले में सवा छह घंटे के कार्यक्रम के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
प्रख्यात वैज्ञानिक देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम बृहस्पतिवार को सुबह सवा दस बजे राजभवन से चल कर भारी सुरक्षा के बीच ग्यारह बजे सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सागर इंस्टीट्यूट पहुंचेंगे। जहां आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम का उनके द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। यहां से 12:30 पर प्रस्थान कर वह दोपहर एक बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम जाएंगे जहां आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों से संवाद स्थापित करेंगे। दो बजे यहां से प्रस्थान करने के बाद वह पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में विश्राम व भोजन करेंगे। इसके बाद कलाम कलक्ट्रेट में स्थित डीआरडीए सभागार में जिले के अधिकारियों से रूबरू होंगे। जहां से शाम सवा पांच बजे वह एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
सवा छह घंटे के इस कार्यक्रम के लिए पुलिस और खुफिया विभाग ने कमर कस ली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कुलदीप नारायण ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्यक्र म में सभी छह क्षेत्राधिकारी, 12 थानाध्यक्ष, 20 थानाध्यक्ष और 150 कांस्टेबल समेत एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मद्देनजर सभी स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं।