फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   घाघरा में ड्रेजिंग कार्य के बीच तेज हुई कटान, कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा

घाघरा में ड्रेजिंग कार्य के बीच तेज हुई कटान, कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा

Fri, 10 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
घाघरा में ड्रेजिंग कार्य के बीच तेज हुई कटान, कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा
कोटवाधाम (बाराबंकी)। घाघरा की धारा मोड़ने को कराया जा रहा ड्रेजिंग का काम तराई के कई गांवों के लिए खतरा बन गया है। ड्रेजिंग से तराई में बसे टेपरा गांव के पास घाघरा की कटान तेज हो गई है। ऐसे में बेमौसम घाघरा की कटान ने टेपरा, सनावां, सरायसुर्जन व तेलवारी के ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। मगर, प्रशासन इससे अंजान बना है।
विज्ञापन



तराई के बाशिंदों को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए घाघरा में साढ़े आठ करोड़ की लागत से ड्रेजिंग कार्य जनवरी 2018 में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्म सिंह व स्वाती सिंह ने पूजा पाठ कर शुरू कराया था। इसका उद्देश्य घाघरा की धारा को मोड़ना था। मगर, इस काम से एक बार भी तराई के किनारे बसे कई गांवों में कटान शुरू हो गई है। ऐसे में किसानों के खेत घाघरा में समा रहे हैं तो उनके मकानों को भी खतरा है।
विज्ञापन


ग्रामीण साहेबदीन ने बताया कि हो रहे ड्रेजिंग कार्य के कारण नदी का पानी गांव की तरफ मोडे़ जाने से हम लोगों की कृषि योग्य भूमि घाघरा में समाई जा रही है। ग्रामीण गुरूप्रसाद ने बताया कि पहले भी घाघरा ने हमारी जमीनें लील ली हैं, अब बची जमीने भी समा जाने से खाने तक का संकट पैदा हो जाएगा। सोहन, हनोमान, हरिनाम आदि ने बताया कि कट रही जमीनों के लिये प्रशासन व सिंचाई विभाग, बाढ खंण्ड के अधिकारियों ने जल्द ही संज्ञान नही लिया तो खेतों के बाद गांवों में कटान का खतरा और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed