फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   82 percent of the vote in the final stage

अंतिम चरण में 82 फीसदी मतदान

Wed, 09 Dec 2015 10:21 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन की जबरदस्त सख्ती के कारण बुधवार को प्रधानी के अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक निपट गया। चौथे चरण में मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया और रिकार्ड तोड़ 82 फीसदी वोटिंग कर 3344 प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटियों में बंद कर दिया है। बंकी, देवा, हरख और मसौली में मतदान के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तीन चरणों में हुए बवाल और फायरिंग से सबक लेते हुए प्रशासन का रुख चौथे चरण में काफी सख्त रहा। पहले चरण और दूसरे चरण में बवाल तथा तीसरे चरण में फायरिंग और डीएम-एसपी के काफिले पर हुए पथराव के बाद जिलाधिकारी के तेवर काफी तीखे हो गए थे।
विज्ञापन


चौथे चरण का मतदान जिले के चार ब्लॉकों बंकी, देवा, हरख और मसौली में बुधवार को मतदाताओं ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक दो मतदान केंद्रों को छोड़ दिया जाए तो कहीं पर किसी प्रकार के विवाद की बात सामने नहीं आई है। इन चारों ब्लॉकों में प्रधान के 282 पदों के लिए 1997 उम्मीदवार और ग्राम सदस्य के 3562 पदों के लिए 1347 कुल 3344 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिनका भाग्य बुधवार की शाम पांच बजे मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे चरण में मतदाताओं ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसके चलते मतदान का प्रतिशत तीनों चरणों से सबसे ज्यादा रहा और वह 81.97 प्रतिशत पहुंच गया। अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लग गई थी। मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए पुलिस कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद थे और मतदान के बाद किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र के आसपास रुकने नहीं दे रहे थे।

वहीं जिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से सख्त आदेश दे रखा था कि इस बार जिस अधिकारी और पुलिस अधिकारी के क्षेत्र में विवाद वह सीधे जिम्मेदार होगा और उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहीं कारण रहा है कि चौथे और अंतिम चरण का चुनाव जिला और पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से कराने में सफल रहा है।

कहीं भी नहीं हुई री-पोलिंग
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बाराबंकी पहला ऐसा जिला है जहां पर पूरे पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी मतदेय स्थल पर दोबारा चुनाव की नौबत नहीं आई है। यह जिले के लिए एक इतिहास भी बना है। उन्होंने कहा कि इससे आयोग को भी अवगत करा दिया गया है।

चौथे और अंतिम चरण के लिए जिले के चार ब्लॉकों बंकी, देवा, हरख और मसौती में वोट डाले गए। इस बार कहीं से किसी भी प्रकार के विवाद की  कोई सूचना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन की सख्ती का ही नतीजा  रहा कि अंतिम चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

- योगेश्वर राम मिश्र, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी

पिछले चरण के चुनावों में हुई कुछ घटनाओं से सबक लेकर अंतिम चरण के लिए अलग रणनीति बनाई गई थी। ये संदेश दिया जा चुका था कि अगर किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो वहीं पर सबक सिखाया जाएगा। इसी का नतीजा रहा कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्वक निपट गया।
- अब्दुल हमीद, पुलिस कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed