फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   माध्यमिक विद्यालयों में आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे चपरासी के पद

माध्यमिक विद्यालयों में आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे चपरासी के पद

Mon, 04 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे चपरासी के पद
स्कूलों में आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे चपरासी के पद
विज्ञापन

- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त हैं 81 पद
- शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने मांगा ब्यौरा
- दस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में खाली पडे़ चपरासी के पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने डीआईओएस से रिक्त पदों की स्वीकृति छात्र संख्या के आधार पर ब्यौरा मांगा है। जिसे तैयार कर भेज भी दिया गया है।
जिले में अशासकीय सहायता प्राप्त 35 कॉलेज है। जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 271 पद स्वीकृत है। मगर, वर्तमान में अधिकांश विद्यालयों में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी के 81 पद रिक्त हैं। इन पदों को आउटसोर्सिंग से भरने के लिए जब छात्र संख्या के आधार पर पद सृजन की बात आई तो जिला विद्यालय निरीक्षक ने महज नौ कॉलेजों में 18 पदों पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर रिपोर्ट शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भेज दी है। जिसमें प्रति व्यक्ति दस हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बाक्स
आठ बिंदुओं पर मांगा ब्यौरा
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पद आउट सोर्सिंग से भरे जाने को लेकर अपर शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक से आठ बिंदुओं पर ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। जिसमें क्रम संख्या, जनपद का नाम, विद्यालय का नाम, विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के स्वीकृत पद, विद्यालय में वर्तमान में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संख्या, विद्यालय की वर्तमान छात्र संख्या, वर्तमान छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयवार आउट सोर्सिंग पर वांछित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संख्या व अनुमानित व्यय भार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एडेड कॉलेज में रिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद छात्र संख्या के आधार पर आउटसोर्सिंग से भरे जाने के संबंध में सूचना मांगी गई थी। जिसे तैयार कर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भेज दी गई है।
- नंदलाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed