फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   चिडियाघर की सैैर करेंगें राजकीय कॉलेज के छात्र

चिडियाघर की सैैर करेंगें राजकीय कॉलेज के छात्र

Sun, 12 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
चिडियाघर की सैैर करेंगें राजकीय कॉलेज के छात्र
चिड़ियाघर की सैैर करेंगे 36 राजकीय कॉलेज के छात्र
विज्ञापन

- शैक्षिक भ्रमण को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा योजना से मिला 1.89 लाख का बजट
- दिसंबर के प्रथम सप्ताह में सैर को जाएंगे 945 छात्र
- घूमने के साथ खाने की भी होगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। राजकीय कॉलेज के छात्र दिसंबर माह के प्रथम वीक में चिडियाघर की सैर कर सकेंगे। जिसके लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा योजना के तहत विभाग को 1.89 लाख का बजट मिल गया है। जिससे छात्रों को आने-जाने का साधन, टिकट व खाने की सुविधा दी जाएगी।
जिले के 36 राजकीय इंटर कॉलेज के 945 छात्र-छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे। जिसकी नोडल अधिकारी राजकीय बालिका इंटर की प्रधानाचार्या होगी। छात्रों को चिड़ियाघर तक जाने व वापस आने के लिए बस उपलब्ध कराने को एआरटीओ के अलावा सूचना डीएम एसपी को दी जाएगी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा योजना के तहत मिली 1.89 लाख की धनराशि में बस के किराए से लेकर प्राणी उद्यान के टिकट व खाने की व्यवस्था विभाग द्वारा की जानी है। यह धनराशि प्रति छात्र दो सौ रुपये के हिसाब से उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक राजकीय कॉलेज से दो शिक्षक व कर्मचारी भी साथ में जाएंगे। वहीं एक वाहन से भोजन ले जाने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

बाक्स
शैक्षिक भ्रमण को लेकर बैठक आज
छात्रों के शैक्षिक भ्रमण को लेकर राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्यो की बैठक सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे बुलाई गई है। जिसमें शैक्षिक भ्रमण के लिए छात्रों की संख्या ली जाएगी तो अनुकूल तिथि का चयन भी किया जाएगा। हालांकि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कोई तिथि तय होने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
छात्रों के शैक्षिक भ्रमण को लेकर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा योजना के तहत बजट मिल गया है। जिसके लिए जीजीआईसी की प्रधानाचार्या को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रधानाचार्यों की बैठक में शैक्षिक भ्रमण की तिथि तय होगी।
- नंदलाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed