फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ओपीडी की लाइन में लगी महिला से चेन लुटी

ओपीडी की लाइन में लगी महिला से चेन लुटी

Fri, 23 Jun 2017 02:51 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
ओपीडी की लाइन में लगी महिला से चेन लुटी
अराजक तत्वों का अड्डा बना जिला अस्पताल
विज्ञापन

सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अस्पताल व पुलिस प्रशासन संजीदा नहीं, ओपीडी की कतार से महिला की चेन उड़ाई
बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल आई थी महिला
माला की मोतियां बिखरने पर हुई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिला अस्पताल में अराजक तत्वों का बोलबाला होता जा रहा है। यहां आए दिन होने वाली घटनाओं को अस्पताल प्रशासन संज्ञान में नहीं ले रहा है। जिससे यहां ओपीडी के दौरान भी चोर व उचक्कों का जमावड़ा लगा रहता है। जिला अस्पताल से एमआर की कार चोरी व ओटी के पास से महिला का पर्स चोरी होने के बाद भी सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अस्पताल व पुलिस प्रशासन संजीदा नहीं है। इसी का नतीजा है कि गुरुवार को बच्चे का इलाज कराने आई एक महिला की ओपीडी के अंदर चेन लूट ली गई। गले में पड़े माला की मोतियां बिखरने पर महिला ने हाथ लगाया तो देखा चेन गायब थी। महिला ने पीछे लाइन में लगी एक अधेड़ महिला को काफी खोजा लेकिन वह रफू चक्कर हो गई। भीड़ के बीच दिन दहाड़े हुई चेन लूट की घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।
जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम न होने से आए दिन ठगी, बाइक चोरी, वाहन व पर्स चोरी जैसी घटनाएं आम हो रही हैं। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर निवासी पिंकी (30) पत्नी चंद्रेश नई बिल्डिंग में भर्ती अपनी बहन ममता को देखने आई थी। उसके बाद वह अपने बेटे दिपेश (6) का इलाज कराने ओपीडी कमरा नंबर 12 में गई थी। डॉ. आईके राम चंद्रानी उस समय कक्ष में मौजूद थे कक्ष में काफी भीड़ थी। महिला का कहना है कि उसके पीछे एक अधेड़ महिला थी व आगे चार महिलाएं लाइन में लगी थीं। धक्का मुक्की होने के कारण डॉक्टर ने सभी को पीछे हटने को कहा। पीछे खड़ी महिला बार-बार उसके कंधे पर हाथ रखकर टेक ले रही थी। अचानक महिला वहां से जाने लगी तो उसके माला की मोतियां बिखरने लगीं और उसमें पड़ा सोने का लॉकेट उसके आगे गिर गया। महिला ने गले में हाथ लगाया तो देखा चेन गायब थी। नीचे पड़ा लॉकेट उठाने के बाद चेन लूट होने की बात कहते हुए चिल्लाने लगी। पीड़िता ने पीछे खड़ी महिला को इधर-उधर देखा पर वह रफू चक्कर हो गई। दिन दहाड़े महिला की चेन लूट होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। महिला पुलिस से शिकायत किए बिना घर लौट गई।
विज्ञापन


राम भरोसे जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था
अस्पताल की सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड इमरजेंसी में, दो नई बिल्डिंग व एक सीएमएस कक्ष के पास लगाए गए हैं। जिला अस्पताल की ओटी, पैथालॉजी, इमरजेंसी वार्ड समेत कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का ही नतीजा है कि अभी हाल ही में रात को ड्यूटी पर तैनात डॉ. राघवेंद्र सिंह व अजय सिंह से कुछ अराजक तत्वों ने अभद्रता की थी। नई बिल्डिंग में स्टॉफ नर्स से अभद्र व्यवहार करने से आक्रोशित कर्मचारियों ने हंगामा कर हड़ताल कर दी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया गया था। कुछ दिन तक वहां पर एक सिपाही की ड्यूटी रही बाद में बंद कर दी गई। रात को ओटी के पास आज भी अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है जो अस्पताल प्रशासन को दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक व कार भी हो चुकी चोरी
जिला अस्पताल में चोरों का गिरोह लंबे समय से सक्रिय है। एक माह पूर्व इमरजेंसी के बाहर एक तीमारदार की बाइक चोरी हो गई थी। वहीं पुरानी इमरजेंसी के पास सुल्तानपुर निवासी एमआर सुुरेश सिंह की कार चोरी हो गई थी। ओटी के पास ऑपरेशन कराने आई एक महिला का पर्स भी दो माह पूर्व चोरी होने की वारदात के बाद भी अस्पताल प्रशासन सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।



वर्जन
अस्पताल में महिला से चेन लूट की जानकारी हुई है, पर किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व अस्पताल से कार चोरी की एक शिकायत आई थी जिसकी छानबीन चल रही है।
-दिगंबर कुशवाहा, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed