फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   80 people sick from colra

डायरिया से 80 लोग बीमार

Fri, 04 Aug 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 04 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
80 people sick from colra
डायरिया से बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र के सहावर गांव में डायरिया से करीब 80 लोग पीड़ित हैं। परिवारीजनों ने  पीड़ित लोगों को सीएचसी और निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। मरीजों की संख्या बढ़ने पर ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची टीम ने मरीजों की जांच की और दवाएं वितरित की तथा रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया।   
विज्ञापन


क्षेत्र के बस्तीगंज मजरे सहावर गांव में उल्टी दस्त से कई लोग पीड़ित हैं। गुरुवार को अमित (1), बसंत (25), अनु (1), चांदनी (5), प्रीती (14), धनराजा (60) को उल्टी दस्त की शिकायत पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गांव में ही मीनू (30), मुन्नालाल (45), रामफेर (35), अंजली (3), आशू (1), मुन्नालाल (5), शिवकुमार (70), राजाराम (60), रमेश (45), रामहरख (60), रामफेर (50), मंजली (70) रामशंकर (45) गांव में समेत करीब अस्सी लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन


इनमें से कुछ लोगों को उपचार के लिए परिवारीजनों ने निजी चिकित्सकों के यहां भी भर्ती कराया है। गुुरुवार को हालत बिगड़ने पर ग्राम प्रधान मोनू ने सीएचसी त्रिवेदीगंज में इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उल्टी दस्त से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर  दवाएं वितरित की। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकुंद पटेल का कहना है कि सूचना पर चिकित्सकों की टीम गांव गई थी और मरीजों को दवाएं दी गई हैं। शुक्रवार सुबह चिकित्सकों टीम फिर गांव जाएगी और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed