फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   80 new corona case

महिला डॉक्टर समेत 80 और मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 30 Jan 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
80 new corona case
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। शनिवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में एक महिला चिकित्सक समेत 80 और संक्रमित पाए गए हैं। वहीं उपचार के बाद 165 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या घटकर महज 885 रह गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार शाम आई जांच रिपोर्ट में जिला महिला अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक समेत कई कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा शहर में सबसे ज्यादा 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शिवाजीपुरम, मखदूमपुर बड़ेल, जीत नगर शुगर मिल, अयोध्या नगर नाका सतरिख, गायत्री पुरम, सिद्धार्थनगर, लक्ष्मनपुरी कॉलोनी, कटरा कोतवाली शहर, महर्षिनगर, निकट रामा प्रिंटिंग प्रेस लखपेड़ाबाग, सत्यप्रेमी नगर, बाल विहार कॉलोनी, रसूलपुर आदि के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सीएचसी टिकैतनगर का भी एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। इसी तरह जाटा बरौली में 10, देवा और फतेहपुर में 6-6, टिकैतनगर और घुंघटेर में 5-5, हरख, त्रिवेदीगंज, हैदरगढ़ में एक-एक, बड़ागांव में 3, सिरौलीगौसपुर में 2, सूतरगंज में 3, रामनगर में एक और सिद्धौर में एक इस तरह से कुल 80 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है और चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या काफी तेजी से घट रही है। इसके बाद भी लोगों से अपील की जाती है वह पूरी तरह से सतर्क रहें।

20 हजार को लगा कोरोना का टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 20 हजार 586 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 15 से 18 आयु वर्ग के 1545 को टीके लगाए गए। इसके अलावा 1457 बूस्टर डोज दी गई। वहीं 18 प्लस वालों में 7761 को पहली खुराक तथा 10 हजार 23 को दूसरा टीका लगाया गया। जिन लोगों ने अभी तक टीके की पहली डोज नहीं ली है उनसे अपील की जाती है कि वह निकट के केंद्र पर पहुंच टीके की पहली खुराक अवश्य ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed