फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   75 thousand cases solved in public court

लोक अदालत में 75 हजार केस निस्तारित

Sat, 12 Dec 2015 11:09 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
इनमें 24 मामले पारिवारिक न्यायालय में निस्तारित किए गए। बैंकों द्वारा 396 मामले निस्तारण कर एक करोड़ 45 लाख 19 हजार रुपये जमा कराए गए। लोक अदालत में 6,74,840 रुपये अर्थ दंड जमा कराया गया।
विज्ञापन


मोटर दुर्घटना के 63 मामलों में 1 करोड़ 39 लाख रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मजिस्ट्रेट व अपर जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट द्वारा 33 हजार मामले व उपजिला मजिस्ट्रेट तथा चकबंदी अदालतों द्वारा पांच हजार मामले निस्तारण किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रभारी जनपद न्यायाधीश एसपी अरविंद ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर के नौ मामलों में 14 लाख 61 हजार रुपये प्रतिकर दिलाया।

अपर जिला जज जयशंकर मिश्रा ने तीन मामलों में दस लाख रुपये प्रतिकर, अपर जिला जज बीके शैलत ने 10 मामले निस्तारित कर 20 लाख 38 हजार रुपये मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाने का आदेश किया।

एडीजे ज्ञानेश कुमार ने दस मामलों में 381603 रुपये जुर्माना व आरबीएस मौर्य ने चार मामलों में 143995 रुपये जुर्माना वसूल किया। एडीजे दयाराम ने 15 मामलों में 4262320 रुपये दुर्घटना प्रतिकर एवार्ड किया।


एडीजे सत्यदेव गुप्ता ने सात मामलों में 1116289 रुपये व उदयभान ने दस मामलों में 1724428 रुपये तथा बीरभद्र ने पांच मामले निपटाकर 707000 रुपये बतौर दुर्घटना प्रतिकर एवार्ड किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में सीजेएम कुमार प्रशांत ने 3313 मामले निस्तारित कर 138480 रुपये अर्थदंड वसूल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed