फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   75 sick, 25 serious after eating Valime's feast

वलीमे की दावत खाकर 75 बीमार, 25 गंभीर

Mon, 27 Dec 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
75 sick, 25 serious after eating Valime's feast
जैदपुर (बाराबंकी)। वलीमे की दावत खाकर शनिवार रात करीब 75 लोग बीमार हो गए। इनमें से 25 की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया जबकि 50 लोगों ने प्राइवेट क्लिनिक में डॉक्टर को दिखाया। हालत में सुधार होने पर सीएचसी में भर्ती लोगों की रविवार को छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

जैदपुर कस्बे के मोहल्ला तीरगिरान निवासी हसन के घर शनिवार शाम भोपाल से बेटी की बरात आई हुई थी। वहीं मोहल्ले के साथ अन्य लोग भी शादी समारोह में शामिल हुए थे। खाना खाने के बाद ज्यादातर लोग फूड प्वॉयजनिंग के शिकार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत पर गंभीर हालत में जियाउर्रहमान (30), निहाल (22), तुराब (21), इब्राहिम (8), अजहान (10), अमीना (7), मुन्ना (18), आमिर (12) व आसमा (14) समेत 25 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जबकि करीब 50 लोगों ने प्राइवेट क्लिनिक में डॉक्टर को दिखाया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वलीमे की दावत में मीठी खीर खाने के बाद उनको उल्टी-दस्त शुरू हो गयी। परिवारीजन उन्हें पहले तो निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन हालत में सुधार न होने पर करीब 25 लोगों को जैदपुर सीएचसी की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहां डयूटी पर मौजूद डॉ. सुशील कुमार सरोज, फार्मासिस्ट अमित द्विवेदी व वार्ड ब्वॉय शमशाद ने मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक टीम को गांव में बीमार लोगों के इलाज के लिए भेजा गया जहां सभी की जांच कर दवाएं दी गयीं। इस संबंध में डॉ. सुशील कुमार सरोज ने बताया कि उल्टी-दस्त के शिकार मरीजों में ज्यादातर ने मीठी खीर खाई थी। सभी फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। सभी का उपचार किया गया। रविवार को हालत में सुधार होने पर सभी की छुट्टी कर दी गई।

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जैदपुर कस्बे आई एक बरात में वलीमे की दावत खाने से काफी लोगों के बीमार होने की सूचना पर सीएचसी से मौके पर एक टीम भेजी गई थी। टीम ने सभी की जांच करा दवाएं दी। सभी की हालत में सुधार है। वहीं सीएचसी में भर्ती लोगों की हालत में सुधार होने पर उनकी छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed