{"_id":"5bbba393867a55285c322886","slug":"71539023763-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर मेला शुरू, बढ़ने लगी जायरीनों की आमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर मेला शुरू, बढ़ने लगी जायरीनों की आमद
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफर मेला शुरू, बढ़ने लगी जायरीनों की आमद
देवा (बाराबंकी)। महान सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर होने वाले सालाना सफर मेले का सोमवार को कदीमी रिवायतों के बीच मिलाद शरीफ के साथ आगाज हुआ।
चार दिवसीय सफर मेले की शुरुआत के साथ ही यहां पर देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। शाम को मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में जायरीनों जायरीनों के जत्थों ने अपनी अकीदत पेश की। हल्का फुकरा कमेटी के नाजिम हकीम साबिर शाह वारसी ने बताया कि उर्स में सरकार वारिस पाक के देश विदेश में फैले मुरीद अपने पीर के दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि उर्स के दौरान होने वाले सरकार वारिस पाक के कुल शरीफ में लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी। वहीं सोमवार को काफी संख्या में फुकरा और जायरीन दरगाह पहुंच चुके थे। इस मौके पर कस्बे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कस्बा इंचार्ज दर्शन सिंह यादव ने बताया कि मेले के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल मजार परिसर व मेला क्षेत्र में तैनात है।