फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तहसीलदार और अमीनों के बीच विवाद, फेंकी कुर्सी

तहसीलदार और अमीनों के बीच विवाद, फेंकी कुर्सी

Wed, 15 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार और अमीनों के बीच विवाद, फेंकी कुर्सी
तहसीलदार और अमीनों के बीच विवाद, फेंकी कुर्सी
विज्ञापन

- तहसीलदार बोले, कार्य से बचने के लिए बनाया जा रहा दबाव

अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तहसील में राजस्व समीक्षा बैठक के दौरान तहसीलदार का अमीनों से विवाद हो गया। अपशब्दों के प्रयोग से आक्रोशित अमीनों के विरोध पर तहसीलदार मीटिंग हॉल में तेजी से कुर्सी फेंककर बाहर निकल गए। तहसीलदार ने अरोपों को नकारते हुए कहा कि राजस्व वसूली व ऑनलाइन फीडिंग के काम से बचने के लिए कुछ लोग बेवजह विवाद बना रहे हैं।

मंगलवार को तहसील के सभागार में तहसीलदार राजस्व वसूली व आनलाइन फीडिंग की समीक्षा कर रहे थे। राजस्व वसूली कम होने तथा ऑनलाइन फीडिंग नहीं पाए जाने पर तहसीलदार ने अमीनों को फटकार लगाई तथा सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अमीन संघ अध्यक्ष मो. रजा ने आरोप लगाते हुए बताया कि बैठक में तहसीलदार अपशब्दों का प्रयोग कर लेखपालों की तरह सबक सिखाने की धमकी देने पर उतर आए। अमीनों के विरोध प्रदर्शन करने पर तहसीलदार कुर्सी फेंक कर तेजी से बैठक से निकल गए। जिस पर मो. रजा की अगुवाई में सत्येंद्र मिश्र, अवधेश तिवारी, समर बहादुर, सरयू यादव आदि ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अमीनों ने वसूली की ऑनलाइन फीडिंग के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराने व तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर एसडीएम ने फोन पर वार्ता कर बुधवार को दोनों पक्षों के समक्ष वार्ता कर सम्मानजनक समाधान कराने का आश्वासन देकर अमीनों को शांत किया। इस बारे में तहसीलदार धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्व वसूली व ऑनलाइन फीडिंग नहीं होने के बारे में पूछताछ से बचने के लिए कुछ लोग बेवजह विवाद कर कार्य से बचना चाहते हैं। उन्होंने बैठक में अपशब्द का प्रयोग करने के आरोपों से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed