{"_id":"60c5051b8ebc3e817b7e68fd","slug":"70-5-percent-voting-barabanki-news-lko5821868181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के रिक्त पदों पर 70.5 फीसदी मतदान,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के रिक्त पदों पर 70.5 फीसदी मतदान,
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में प्रधान पद की तीन, बीडीसी की 10 और सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त 272 पदों के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में 70.5 फीसदी मतदान हुआ है। चिलचिलाती धूप के बीच उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला। युवा से लेकर बुजुर्ग और पुरुष से लेकर महिलाएं सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आतुर दिखे। यही वजह रही कि बूथों पर वोटरों की लंबी कतार देखने को मिली। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपंन कराने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस कर्मी तैनात रहे।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को प्रधान के तीन, बीडीसी के दस और ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 272 पदों पर हुए उपचुनाव में 70.5 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही जिले के 164 बूथों पर मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। फिर वह चाहे युवा हो या बुजुर्ग महिला हो या पुरुष हर वर्ग के लोग अपने चहेते उम्मीदवार को जिताने के लिए कड़ी धूप में खड़े रहे।
इस उपचुनाव में प्रधान के रिक्त पदों में सिद्धौर ब्लॉक के देवकली में 83.3, बंकी के चचेरुवा में 83 और निंदूरा के डफरपुर ग्राम पंचायत में 90.6 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बीडीसी के दस और सदस्य ग्राम पंचायत के 272 पदों पर भी मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पुरुषों और महिलाओं की भागीदारी बराबर दिखी। मतदान को शांतिपूर्ण माहौल में संपंन कराने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट बराबर भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते रहे। वहीं बूथों पर पुलिसकर्मी भी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते नजर आए।
विज्ञापन
14 को होगी मतों की गिनती
उपचुनाव में हुए मतदान के बाद मतपेटियों में कैद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल यानी 14 जून को होगा। मतगणना संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना को लेकर निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस उपचुनाव के संपंन होने के बाद भी 83 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह जाएंगे।
प्रधान समेत बीडीसी व सदस्य पद के उपचुनाव में करीब 70.5 फीसदी वोटिंग हुई है। मतगणना सोमवार को होगी। सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।