फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   67 fertilizer shops raided, license of one suspended

Barabanki News: खाद की 67 दुकानों पर छापा, एक का लाइसेंस निलंबित

Sun, 30 Jul 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 30 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
67 fertilizer shops raided, license of one suspended
बाराबंकी। खाद की कालाबाजारी रोकने और किसानों को खाद उपलब्ध हो सके, इसको लेकर शनिवार को खाद की दुकानों की जांच को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान खाद की 67 दुकानों पर छापा मारा गया तथा एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया। खाद के 22 नमूने भरे गए और छह विक्रेताओं को कारण बताओ नाेटिस जारी किया गया।
विज्ञापन



डीएम के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत उपकृषि निदेशक ने सदर तहसील में छह दुकानाें की जांच की और पांच नमूने भरे। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने रामनगर में 10 दुकानों की जांच की और दो नमूने जांच के लिए भेजे। इस दौरान मेसर्स दीक्षित खाद भंडार बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। फतेहपुर में अपर जिला कृषि अधिकारी ने 14 दुकानों की जांच की और सात नमूने भरे, इस दौरान पोरवाल खाद भंडार बेलहरा बंद पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन



रामसनेहीघाट में भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती ने 12 दुकानों की जांच की, वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी की ओर से सिरौलीगौसपुर में 12 दुकानों की जांच की गई। दो नमूने भरे तथा दो विक्रेताओं मेसर्स किसान सेवा केंद्र और शिव किसान सेवा केंद्र सैदनपुर बंद पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। हैदरगढ़ में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने 13 दुकानों की जांच की और छह नमूने भरे गए। इस दौरान मेसर्स छोटी खाद भंडार बुधनई चौराहा द्वारा विक्रय संबंधी अभिलेख न दिखा पाने पर इनका लाइसेंस निलंबित किया गया तथा दो विक्रेताओं मेसर्स मौर्या खाद भंडार व पवन खाद भंडार हैदरगढ़ बंद पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed