{"_id":"651092a2db9935daf1051027","slug":"6314-illiterate-students-took-the-exam-showed-enthusiasm-barabanki-news-c-315-1-brp1005-5100-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 6314 निरक्षरों ने दी परीक्षा, दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 6314 निरक्षरों ने दी परीक्षा, दिखा उत्साह
Mon, 25 Sep 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बनीकोडर में 58 साल की सुमिरता देवी तो पूरेडलई में 62 साल के बनवारीलाल रविवार को सरकारी स्कूल में आयोजित परीक्षा में बैठे तो उत्साह दोगुना हो गया। मौका था नवभारत साक्षरता परीक्षा का। रविवार को जिले के 836 केंद्रों पर 6314 निरक्षरों ने परीक्षा में शामिल होकर यह जता दिया कि पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती।
केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बीते एक साल में सर्वे करके 15 साल से अधिक उम्र के निरक्षर लोगों को चयनित किया गया था। इनमें अधिकतर 35 से 55 साल की उम्र वाले लोग थे। रविवार को 836 परिषदीय विद्यालयों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोडल बनाया गया था। शाम पांच सभी केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं को इकट्ठा कर बीआरसी केंद्र पर पहुंचाया गया।
परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर जिला समन्वयक एमआईएस पुनीत कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई थी। शाम को आई रिपोर्ट में 6314 निरक्षरों ने इस परीक्षा में भाग लेकर साक्षरता की ओर कदम बढ़ाए। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर निरक्षरों को साक्षर घोषित किया जाएगा और जो लोग पास नहीं होंगे उन्हें आगे पढ़ने के लिए बताया जाएगा।
विज्ञापन
सिरौली गौसपुर ब्लॉक के सदेवा विद्यालय में 60 साल के रमजान ने परीक्षा देने के बाद खुशी महसूस की। सैदनपुर में 47 वर्षीय प्रभावती, 42 वर्षीय विनीता, 48 साल के धर्मराज परीक्षा देने के बाद खुद को साक्षर महसूस कर रहे थे। एआरपी आशुतोष आनंद अवस्थी ने बताया कि पूरे दिन परीक्षार्थी आते रहे।