फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मदरसा के कब्जेदारी विवाद में भिड़े दो पक्ष, दस घायल, तीस पर रिपोर्ट

मदरसा के कब्जेदारी विवाद में भिड़े दो पक्ष, दस घायल, तीस पर रिपोर्ट

Thu, 21 Feb 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मदरसा के कब्जेदारी विवाद में भिड़े दो पक्ष, दस घायल, तीस पर रिपोर्ट
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। मदरसा संचालन को लेकर विवाद में दो पक्षों में बुधवार को जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में एक पक्ष से तीन महिलाओं सहित दस लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से एक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीस लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के बम्हरौली गांव में मदरसा के संचालन को लेकर मोहम्मद हनीफ व वाजिद अली के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों पक्ष समझौता के लिए इकट्ठा हुए थे जहां एक पक्ष पर लाठी डंडंों व ईंट पत्थर से हमला करने का आरोप है। इस दौरान हुई जमकर मारपीट में अंसार अली, सफीक, मुख्तार, निसार, मो हनीफ, नूर आलम, रूबीना पत्नी निसा, जैबुल पत्नी मुख्तार, मीना पत्नी सुल्तान, नसीम घायल हो गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया जहां से नसीम को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल एसएन पांडेय ने बताया घायल पक्ष के हनीफ की शिकायत पर वाजिद अली, इरशाद अली, इरफान , मुन्नन, लल्लन, वाजिद, मुस्तकीम, रऊफ, रमजान, निंदा, हफिज, लाल मोहम्मद, जुबेर सहित तीस लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कोतवाल ने बताया मदरसा संचालन के विवाद के निस्तारण तक दोनों पक्षों का हस्तक्षेप रोकने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed