फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   टैक्स चोरी में पकड़ा गया 50 लाख का पान मसाला व जर्दा

टैक्स चोरी में पकड़ा गया 50 लाख का पान मसाला व जर्दा

Sun, 08 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
टैक्स चोरी में पकड़ा गया 50 लाख का पान मसाला व जर्दा
टैक्स चोरी में पकड़ा गया
विज्ञापन

50 लाख का पान मसाला
क्रासर

- पुलिस ने वाणिज्य कर विभाग को दी सूचना, कराया मूल्यांकन
फोटो:- 31 पी
अमर उजाला ब्यूरो
सिरौलीगौसपुर(बाराबंकी)। टैक्स चोरी करके पान मसाला व जर्दा लादकर झारखंड जा रहे दो ट्रकों को बदोसरायं पुलिस ने सीज कर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी सूचना वाणिज्य कर विभाग की टीम को दी। सूचना पर पहुुंची टीम ने जांच शुरु कर दी है।

रविवार को बदोसरायं पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो ट्रकों पर कोई अवैध माल रामनगर की ओर से आ रहा है। जिस पर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ क्षेत्र के मरकामऊ चौराहे पर ट्रकों को रोककर जब माल के कागजात मांगें तो ट्रक चालक द्वारा दिए गए कागजात में दूसरे ट्रक का नंबर लिखा था। दोनों गाड़ियों की तलाशी में पान मसाला, राज निवास तथा जाफरानी जर्दा लदा हुआ था। इस पर कोतवाली पुलिस ने गाड़ी पर लदे माल का मूल्यांकन करने के लिए वाणिज्य कर विभाग को बुलाया। असिस्टेंट कमिश्नर शैलेंद्र कुमार मौर्या ने अवलोकन करने के पश्चात बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों ड्राइवरों को इसमें लदे पान मसाला व जर्दा की कोई जानकारी नहीं थी। इसलिए पन्नी लोड होने की बात उनके द्वारा बताई गई है। जबकि 55 लाख की पन्नी के स्थान पर पान मसाला जर्दा लादकर करीब 50 लाख रुपए की टैक्स चोरी की गई है। मौसम खराब होने के चलते जांच नहीं पूरी हो सकी। असिस्टेंट कमिश्नर के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ट्रकों के दोनों ड्राइवरों मैनुद्दीन पुत्र इदरीश निवासी आसनसोल थाना जमा जिला दुमका झारखंड तथा दूसरे चालक हसरूल पुत्र फैजुद्दीन निवासी रघवाडीह थाना पोलो जोड़ी जिला देवघर झारखंड के साथ ही ट्रांसपोर्ट कंपनी दिल्ली के विरुद्ध भी मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed