फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सड़क, बिजली जैसी कई सुविधाओं से अछूता है तिवारीपुरवा गांव

सड़क, बिजली जैसी कई सुविधाओं से अछूता है तिवारीपुरवा गांव

Sun, 08 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क, बिजली जैसी कई सुविधाओं से अछूता है तिवारीपुरवा गांव
सड़क, बिजली से अछूता है तिवारीपुरवा गांव
विज्ञापन

क्रासर
- कीचड़ भरे रास्ते व गंदगी के ढेर बनी पहचान
फोटो-29, 30
अमर उजाला ब्यूूरो
बेलहरा (बाराबंकी)। तिवारीपुरवा गांव के लोग आज भी बिजली, पानी व सड़क के लिए तरस रहे हैं। कहने के लिए भले ही कई योजनाएं चल रही हों, पर इस गांव में एक भी योजना का लाभ नहीं पहुंच सका है। ग्रामीण कच्चे रास्ते पाटते हैं, पानी के लिए खुद ही हैंडपंप लगवाते हैं। जरा ही बारिश होने पर गांव का संपर्क टूट जाता है, लोग कीचड़ से होकर पूरा सीजन गुजरने को मजबूर रहते हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों से सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विकास खंड सूरतगंज क्षेत्र के करीब 500 आबादी वाले तिवारीपुरवा मजरे भिरिया गांव में आजादी के 70 साल बाद भी बिजली नसीब नहीं हुई है। यहां के ग्रामीण आज भी बिना बिजली के अंधेरो में जीवन व्यतीत करने को विवश हैं। यही नहीं गांव को जाने वाले मार्ग पर सड़क तो दूर की बात है खड़ंजा तक नहीं लगा है। एक दशक पूर्व जो सरकारी हैंडपंप लगे भी थे वह खराब पड़े हैं। लोग प्यास बुझाने के लिए निजी हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं। गांव में बिजली न होने अंधेरे में चिराग जलाकर पढ़ाई करने को बच्चे मजबूर हैं। गांव के रामलखन व महेश बताते हैं कि आजादी के 70 साल बीतने के बाद शहर और गांव तरक्की कर रहे हैं, लेकिन हमारा गांव आज भी मूलभूत विकास योजनाओं से कोसों दूर है।
विज्ञापन

वर्जन-
गांव में आखिर क्यों कार्य नहीं कराए गए इसके लिए खंड विकास अधिकारी से पूछा जाएगा। उसके बाद योजना बद्घ तरीके से गांव तक योजनाएं हर हाल में पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम नरायण यादव, एसडीएम फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed