फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

Mon, 20 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर
रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर
विज्ञापन

- थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम रतन जैतपुर का मामला
रामनगर(बाराबंकी)। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम रतन जैतपुर के निवासी मिल्कीराम(30) शनिवार की रात गांव में ही किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। तभी वहीं दुकान पर मन्नू भी पहले से बैठा था। ग्रामीणों का कहना है इन दोनों में पुरानी रंजिश थी तथा दोनों में बातचीत नहीं होती थी। दुकान पर किसी कारणवश दोनों में वाद-विवाद होने लगा लोगों के समझाने पर मन्नू अपने घर चला गया तथा मिल्की भी अपने घर जाने लगा तभी मन्नू अपने घर से निकला व मिल्की का नाम लेकर उसको बुलाया मिल्की जैसे ही पीछे पलटा मन्नू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने के चलते उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक लालता प्रसाद साहू ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed