फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर 22 तो सदस्य पद पर हुए 149 नामांकन

अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर 22 तो सदस्य पद पर हुए 149 नामांकन

Fri, 10 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर 22 तो सदस्य पद पर हुए 149 नामांकन
अंतिम दिन अध्यक्ष 22 तो सदस्य पद पर हुए 149 नामांकन
विज्ञापन

- बीजेपी, कांग्रेस समेत कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भरे परचे

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। नामांकन के अंतिम दिन एक नगर पालिका समेत 12 नगर पंचायतों में कुल 171 नामांकन पत्र दाखिल किए गए जिसमें अध्यक्ष के लिए 22 तो सदस्य पद के 149 नामांकन शामिल हैं। अंतिम दिन बीजेेपी, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचे भर चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद अंतिम दिन पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पर्चा दाखिल किया है।

नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को बीजेपी के दो व कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सीट पर शुक्रवार को शांतिदेवी, नीलम, टरेजा जॉन, गुंजन व अफसर बानों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा जबकि बंकी से अध्यक्ष पद के पर संजय मिश्रा ने शुक्रवार को भाजपा के सिंबल पर पार्टी अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव व पूर्व एमलएसी हरगोविंद सिंह के साथ जाकर पर्चा दाखिल किया। भारी भरकम जुलूस के साथ बंकी कस्बे से जुलूस निकाल आचार संहिता की धज्जियां भी उड़ाई गई। इस नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए मोहजिज अहमद, ममता सिंह व राम सिंह ने भी निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार देवा से शहजारे आलम व त्रिवेणी प्रसाद ने सतरिख नगर पंचायत से बीजेपी उम्मीदवार अनूप कुमार गुप्ता और रिजवान तैयब ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना-अपना पर्चा भरा। इसी तरह फतेहपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर रेशमा मशकूर व फिरोज बानो ने बेलहरा से आशा मौया ने टिकैतनगर नगर पंचायत से ओम प्रकाश व रबी नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह हैदरगढ़ नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर कमरावां व सुनीता साहू ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंच कर पर्चा दाखिल किया। जबकि सुबेहा से कांग्रेस प्रत्याशी उजेर अहमद ने आज एक मात्र प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। सिद्धौर नगर पंचायत से बीजेपी प्रत्याशी लल्लू रावत ने तो लखपति देवी व राजाराम ने भी नामांकन पत्र भरकर किस्मत आजमा रहे हैं। सदस्य पद पर नगर पालिका से 50, बंकी से 08, देवा व सतरिख से 6-6, जैदपुर से 04, फतेहपुर से 05, बेलहरा से 08, टिकैतनगर से 26, दरियाबाद से 06, हैदरगढ़ से 17, सुबेहा ससे 07 और सिद्वौर नगर पंचायत से मात्र 01 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed