{"_id":"59eb88a14f1c1b9f678b6ac6","slug":"61508608161-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित विडियो वायरल में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित विडियो वायरल में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित विडियो वायरल में तीन के खिलाफ मुकदमा
जैदपुर (बाराबंकी)। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ कई अन्य लोगों के फोटो मिलाकर विवादित गाने का वीडियो वायरल करने की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी का शांतिभंग की धारा में चलान किया गया है।
जैदपुर कस्बे में 18 अक्तूबर को एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद, पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व सांसद रामसागर रावत के साथ मदरसा टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव मास्टर इसराइल कुरैशी, सभासद डॉ जेपी वर्मा, जाकिर हुसैन, राम सिंह के फाइल फोटो अपलोड किए गए थे। विवादित वीडियो होने के चलते रियाज अहमद ने थाने में तीन लोगों के नाम तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने अबू, रिजवान अली व नजमुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा इंचार्ज विनय सिंह ने बताया कि पूर्व चेयरमैन रियाज अमहद की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई करने के लिए वीडियो क्लिप की जांच कराई जा रही है।