फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पुरूष में लखनऊ तो महिला वर्ग में मेरठ ने मारी बाजी

पुरूष में लखनऊ तो महिला वर्ग में मेरठ ने मारी बाजी

Wed, 18 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुरूष में लखनऊ तो महिला वर्ग में मेरठ ने मारी बाजी
पुरुष में लखनऊ तो महिला वर्ग में मेरठ ने मारी बाजी
विज्ञापन

बाराबंकी। 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में चल रही पांचवी उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक आर्चरी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि डीएम अखिलेश तिवारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसमें पुरुष वर्ग में लखनऊ तो महिला वर्ग में मेरठ की टीम प्रथम स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के दौरान 30 मीटर एवं 50 मीटर का खेल आयोजित हुआ जिसमें 10 जोनों के 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 30 मीटर व्यक्तिगत र्स्पधा में पीएसी मध्य जोन के राहुल मणि ने 159 अंकों के साथ प्रथम स्थान, पीएसी पश्चिमी जोन के सतीश कुमार ने 151 अंकों के साथ द्वितीय एवं पीएसी मध्य जोन के रविंद्र पाल ने 148 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में पीएसी पूर्वी जोन के प्रहलाद चौहान ने 154 अंकों के साथ प्रथम स्थान, पीएसी मध्य जोन के राहुल मणि ने 153 अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं पीएसी पूर्वी जोन के रितेश कुमार ने 146 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं के 30 मीटर व्यक्तिगत र्स्पघा में मेरठ जोन की अनिता पौडवाल ने 152 अंकों के साथ प्रथम स्थान, मेरठ जोन की कृस्टीना कौषिक ने 120 अंको के साथ द्वितीय स्थान एवं इलाहाबाद जोन की कुसुम विश्वकर्मा ने 110 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। महिलाओं के 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में मेरठ जोन की अनिता पौडवाल ने 134 अंकों के साथ प्रथम स्थान, इलाहाबाद जोन की कुसुम विश्वकर्मा ने 126 अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं मेरठ जोन की कृस्टीना कौशिक 117 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। पूरी प्रतियोगिता में 312 अंकों के साथ पीएसी मध्य जोन के राहुल मणि सर्वश्रेष्ठ पुरूष आर्चरर एवं 286 अंको के साथ मेरठ जोन की अनीता पौडवाल सर्वश्रेठ महिला आर्चरर रहीं। पूरी प्रतियोगिता के दौरान 1065 अंको के साथ पीएसी मध्य जोन लखनऊ की टीम प्रथम स्थान व 1050 अंकों के साथ पीएसी पूर्वी जोन इलाहाबाद की टीम द्वितीय स्थान एवं प्रतियोगिता में महिला टीमों में 809 अंकों के साथ मेरठ जोन प्रथम एवं 371 अंकों के साथ इलाहाबाद जोन द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेता/उपविजेता टीम कोे मुख्य अतिथि डीएम द्वारा चल-वैजयंती शील्ड प्रदान किया गया। डीएम ने कहा यहां तीरंदाजों ने बहुत ही रोमाचक प्रदर्शन किया है। इस मौके पर सचिव व सेनानायक राजेश कृष्ण, उपसेनानायक एनपी सिंह, एवं सहायक सेनानायक नरेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed