{"_id":"5968fc9a4f1c1b553e8b476f","slug":"61500052634-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में बम मिलने के बाद जिले में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में बम मिलने के बाद जिले में हाई अलर्ट
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में बम मिलने के बाद जिले में हाई अलर्ट
- रेलवे व बस स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थलों की हुई चेकिंग
फोटो- 20, 21
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। विधानसभा लखनऊ में बम मिलने की सूचना के बाद जिले में हाई अलर्ट के निर्देश पुलिस मुख्यालय से जारी हो गया। जिसके बाद जिला पुलिस व जीआरपी दोनों सक्रिय हो गई। उसके बाद जिले भर में सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध वस्तुओं व लोंगों की चेकिंग की गई।
रेलवे स्टेशन पर सिविल पुलिस व जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार प्लेटफार्म पर मिलने वाले संदिग्ध लोगों व वस्तुओं की मेटल डिडेक्टर से जांच की गई। टीम ने चारों प्लेटफार्मों पर आने जाले यात्रियों के साथ, प्रतीक्षालय, टिकटघर के पास, कैंटीन समेत परिसर में कई स्थानों पर जांच की गई। प्लेटफार्म पर रुकने वाली ट्रेनों के अंदर यात्रियों के बैगों को खोलकर देखा गया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने बस स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम में शामिल एसआई दिनेश मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान कहीं पर पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।