फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   61 km long third railway line built at a cost of Rs 1,117 crore, bridge also ready

Barabanki News: 1,117 करोड़ से बनी 61 किमी लंबी तीसरी रेल लाइन, पुल भी तैयार

Tue, 02 Dec 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 02 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
61 km long third railway line built at a cost of Rs 1,117 crore, bridge also ready
बाराबंकी। पूर्वोत्तर रेलवे ने सोमवार को अपनी तीसरी रेल लाइन और सरयू नदी पर एक किलोमीटर लंबे तीसरे पुल के निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की। इसके अनुसार जिले के बुढ़वल जंक्शन से गोंडा तक करीब 61 किलोमीटर लंबी तीसरी रेलवे लाइन बनकर तैयार हो गई है, जिस पर 1,117 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। साथ ही, घाघराघाट-बुढ़वल सेक्शन पर सरयू नदी पर रेलवे का तीसरा पुल भी पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। यह पूरी परियोजना पूर्वोत्तर रेलवे को सौंप दी गई है। अब पांच दिसंबर को रेल सुरक्षा आयुक्त इस लाइन का निरीक्षण कर इस पर मुहर लगाएंगे। निरीक्षण के बाद यह लाइन ट्रेनों के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा-बाराबंकी मुख्य रेल मार्ग पर तीसरी लाइन निर्माण का कार्य तेजी से अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और लाइन क्षमता बढ़ाने की दिशा में यह परियोजना बेहद अहम है। बुढ़वल से गोंडा के साथ-साथ, बाराबंकी से बिहार के छपरा तक करीब 425 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन भी जल्द ही तिहरी हो जाएगी। उम्मीद है कि वर्ष 2026 की शुरुआत में इस पूरे मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। यह नई लाइन खुलने से गाड़ियों के समय पालन में सुधार होगा और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed