फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   6-year-old student hit by school bus, seriously injured

Barabanki News: स्कूल बस के नीचे आया 6 वर्षीय छात्र, गंभीर घायल

Sat, 28 Feb 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
6-year-old student hit by school bus, seriously injured
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना हुई है। एक छह वर्षीय छात्र स्कूल बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना स्कूल से छुट्टी होने के बाद हुई।
विज्ञापन

पंकज का छह वर्षीय पुत्र एक निजी स्कूल में एलकेजी का छात्र है। वह प्रतिदिन स्कूल बस से ही आता-जाता था। छुट्टी के बाद बस उसे घर छोड़ने गई थी। छात्र जैसे ही बस से नीचे उतरा, चालक ने बस बढ़ा दी। इससे छात्र उसी बस के नीचे आ गया। आसपास खड़े लोगों ने तुरंत चालक को इसकी जानकारी दी। लोगों ने बस को पीछे करवाकर छात्र को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना के बाद बस चालक बस को गांव से लेकर भागा। वह गांव के बाहर बीच सड़क पर बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बस में उस समय और भी छात्र बैठे हुए थे। इस संबंध में उमरा चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रजापति ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed