{"_id":"571a67d14f1c1b087a8b539a","slug":"56-house-fire-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 56 घर राख, दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 56 घर राख, दो लोग झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव में आग लगने से जले आशियाने।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर लगी आग ने तबाही मचा दी। सूचना के बाद भी करीब डेढ घंटे तक दमकल के न पहुंचने पर गांव के लगभग 50 घर पूरी तहर से जलकर राख हो गए। जिसमें करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। हादसे में एक महिला और किशोरी भी झुलस गई।
करीब डेढ़ घंटे बाद सिरौलीगौसपुर व बाराबंकी से दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। वहीं रामनगर तहसील के कंधईपुर गांव में लगी आग की चपेट में आने से छह घर जलकर राख हुए हैं। यहां दो लाख के नुकसान होने की बात कही जा रही है।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ठाकुरपुर मजरे गाजीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरी गांव में तबाही का मंजर ला दिया। तेज पछुआ हवा के चलने से आग बेकाबू हो गई तथा पलक झपकते ही 50 घरों को अपनी गिरफ्त में ले किया।
विज्ञापन
आग को ग्रामीणों ने बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन बेकाबू आग के आगे सभी बेबस हो गये और इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। लेकिन सिरौलीगौसपुर एवं रासमनेहीघाट की गाड़ी अन्य स्थानों पर लगी आग को बुझाने के लिए जा चुकी थी जिससे वह समय पर नहीं पहुंची।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा गांव के रामखिरपत, रामनरेश, हीरालाल, रामदीन, रामफेर, हरिनाम, हरिश्चंद्र, मंशाराम, विजय, अम्बर, मुरली, रामजीत, रामचरन, बालगोबिन्द, गोपीचन्द्र, गोविन्द, नेवल, भुलई, छोटेलाल, बाबू, शंकर, रामकुमार, रामकरन सहित 50 लोगों के घरों को राख कर दिया।
वहीं अग्निकांड में दुलारा पत्नी गोपी, व मंजू(14) पुत्री विजय कुमार भी झुलस गई। काफ ी देर बाद सिरौलीगौसपुर एवं बाराबंकी की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।
वहीं रामनगर थानाक्षेत्र के कंधईपुर गांव में भी लगी आग की चपेट में आने से छह घर जल गए। सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार गांव के बलराम सिंह के घर से लगी आग की चपेट मेें आने से यहां के प्रदीप सिंह, अनूप सिंह, विनोद सिंह व रामसहाय सिंह समेत छह लोगों के घर जल गए।
दमकल को दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की मानें तो इस अग्निकांड में दो लाख का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ओमप्रकाश ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है।